माफी के बाद भी नहीं थम रहा ‘कृष्ण बयान’ पर विवाद: कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचा यह दिग्गज सांसद…..
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
माफी के बाद भी नहीं थम रहा ‘कृष्ण बयान’ पर विवाद: कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचा यह दिग्गज सांसद…..
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इस मामले में अब बिहार के सांसद पप्पू यादव ने भी विरोध जताया है. वह धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे है.
यह विवाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करने के बाद उपजा. दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस में वो भगवान श्री कृष्णा पर बयान दे रहे है. इसी बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत कई राजनीतिक दलों के नेता और मथुरा-ब्रज क्षेत्र के संत कड़ी आपत्ति जता चुके है.
अखिलेश यादव ने इसे ईशनिंदा बताते हुए उनके कार्यक्रमों के बहिष्कार और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
विवाद बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और माफी भी मांग ली. उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया और उनका इरादा भगवान कृष्ण का अपमान करने का नहीं था. हालांकि, उनकी माफी के बाद भी संतों और राजनीतिक नेताओं का विरोध जारी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
