स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी का डॉक्टरों ने काटा एक पैर

man accused of attacking class 10 student in Andhra Pradesh school IANS Photo
The Hindi Post

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी का डॉक्टरों ने काटा एक पैर

 

अमरावती । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 10वीं क्लास की छात्रा पर इलेक्ट्रिक चेनसॉ से हमला करने वाला आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका एक पैर काटना पड़ा है। वहीं, हमले में घायला छात्रा को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है।

अनंतपुर के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आरोपी हेमंत का दाहिना पैर काट दिया। 1 नवंबर को आत्मकुर जंगल इलाके में भागने की कोशिश करते समय पुलिस फायरिंग में वह घायल हो गया था। हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट मल्लिश्वरी ने कहा कि सोमवार आधी रात के बाद पैर काटा गया। ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण उसका दाहिना पैर खराब हो गया था और उसे घुटने के नीचे से काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बाएं पैर की भी सर्जरी की।

ऑपरेशन के बाद, युवक को एक्यूट मेडिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि हेमंत 31 अक्टूबर को राप्तडू के जिला परिषद हाई स्कूल के एक क्लासरूम में घुस गया और 10वीं क्लास की एक स्टूडेंट पर चेनसॉ से हमला कर दिया। पंद्रह वर्ष की छात्रा के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई थीं।

आरोपी पीड़िता छात्रा का करीबी रिश्तेदार है और उसने उसका प्रपोजल ठुकराने पर उस पर हमला किया था। पीड़िता का अब बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर सत्य कुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि छात्रा की हालत स्थिर है और वेंटिलेटर हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटा दिया है और गोपिका अब एक बार में एक शब्द बोल पा रही है। डॉक्टर धीरे-धीरे हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट कम कर रहे हैं। उसे नेजल ट्यूब के जरिए न्यूट्रिशन दिया जा रहा है।

एचआरडी मंत्री नारा लोकेश ने भी छात्रा की हालत पर अपडेट शेयर किया। सोमवार को लोकेश हॉस्पिटल गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कर जानकारी दी, “बच्ची की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। आंखें खुली हैं और सभी जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं। शुरुआती ऑथल्मोलॉजी और न्यूरोसर्जरी रिव्यू में कोई बड़ी चिंता नहीं दिख रही है। इस हफ्ते के आखिर में आंखों की और डिटेल्ड जांच और ऑर्थो सर्जरी होगी। लगातार मॉनिटरिंग चल रही है और हम उसके पूरी तरह और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”

IANS

आंध्र प्रदेश: स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी का डॉक्टरों ने काटा एक पैर

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!