सिंगर हनी सिंह के भतीजे की मौत, टूटा दुखों का पहाड़

honey singh 2 (1)
The Hindi Post

सिंगर हनी सिंह के भतीजे की मौत, टूटा दुखों का पहाड़

 

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रैपर एवं सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से लिखा गया है कि यह हादसा पुलिस लाइन्स के पास फ्लाईओवर पर तब हुआ जब एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों की वोक्सवैगन कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान विदित ओलक और आरव तलवार के रूप में हुई है.

भतीजे की असमय मौत से स्तब्ध हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर गहरा दुख व्यक्त किया और लिखा कि यह उनके लिए यह एक अंधकारमय दौर है. इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!