जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार से की शादी, सामने आई तस्वीर

omar abdullah marries nidhi razdaan (2) (1)

Photo Credit: X/@OmarAbdullah

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

 

नई दिल्ली | जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है.

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी करने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर निधि राजदान के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं है. अब्दुल्ला ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि कल से एक नई यात्रा शुरू हुई. इस दौरान उन्होंने निधि राजदान को पोस्ट में टैग भी किया.

जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: 6 लोगों की मौत, VIDEO

यह घोषणा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है जिन्होंने शादी के एक दिन बाद अपने समर्थकों और सोशल मीडिया फ्रेंड्स के साथ यह खुशखबरी साझा की है.

उमर अब्दुल्ला का यह विवाह अपनी पूर्व पत्नी पायल से सुप्रीम कोर्ट के जरिए तलाक होने के तीन महीने बाद हुआ है.

31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति के आधार पर उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को मंजूरी दी थी.

यह मामला तब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट के तलाक देने से इनकार करने के फैसले को चुनौती दी थी. सुनवाई के दौरान, दंपति ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से विवाह विच्छेद के लिए संयुक्त रूप से आवेदन दिया था.

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम! कितने करोड़ की नकदी?, VIDEO 

दंपति की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया था कि वे अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए सहमत हो गए हैं.

उमर अब्दुल्ला और पायल की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी और उन्होंने 1994 में शादी की थी. उनके दो बेटे हैं – जाहिर और जमीर. दोनों (पति-पत्नी) 2009 से अलग रह रहे थे.

 

By IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!