तीसरी कक्षा के छात्र ने किया ‘कल्पना से परे’ काम, केजी की छात्रा को लात और पत्थर से कूचा, बेसुध होने तक मारता रहा, चीखें निकाल देने वाला VIDEO आया सामने

PANCHKULA 2

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

तीसरी कक्षा के छात्र ने किया ‘कल्पना से परे’ काम, केजी की छात्रा को लात और पत्थर से कूचा, बेसुध होने तक मारता रहा, चीखें निकाल देने वाला VIDEO आया सामने

 

हरियाणा के पंचकूला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के अंदर एक तीसरी क्लास के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा है। इस घटना में बच्ची बेहोश हो गई, उसके बावजूद हमलावर बच्चा, पत्थर से हमला करता रहा। इसके बाद बच्ची को काफी देर तक घसीटा गया। बच्ची को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पंचकूला के एक स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल परिसर के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG क्लास की बच्ची पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं। मिली जानकारी के अनुसार, हमला यहीं नहीं रुका।

आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा।

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम! कितने करोड़ की नकदी?

बताया जा रहा है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला किया जाता रहा। स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल पहुंची पुलिस हमले की वजह खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे।
पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

वहीं, हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। स्कूल के अंदर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों का आरोप है कि पिता के बुलाने का बहाना बनाकर तीसरी कक्षा का छात्र, बच्ची को पहली मंजिल पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर भी सवाल उठाए गए और कहा कि समय रहते किसी की नजर पड़ जाती तो बच्ची बच सकती थी।

जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: 6 लोगों की मौत

पंचकूला के एक स्कूल में मासूम बच्ची के साथ कथित बेरहमी से मारपीट के मामले में अब परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि तीसरी कक्षा का वही छात्र, जिस पर बच्ची के साथ मारपीट करने का आरोप है, उन्हें स्कूल के अंदर घायल और बेसुध पड़ी बच्ची के पास लेकर पहुंचा।

बच्ची के चाचा फाजिल ने बताया कि जब परिजन बच्ची को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो तीसरी कक्षा का छात्र उन्हें बच्ची के पास लेकर गया। परिजनों के मुताबिक, आरोपी छात्र बच्ची को उसके पिता के बुलाने का बहाना बनाकर स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया था, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

परिजनों का कहना है कि बच्ची को पहले पत्थर से मारा गया और इसके बाद गमले से भी हमला किया गया। आरोप है कि बच्ची को काफी देर तक घसीटा भी गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध अवस्था में पड़ी मिली।

इस पूरे मामले में परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि स्कूल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग प्रिंसिपल के कार्यालय में होती है तो इतनी गंभीर घटना कैमरों में दिखाई क्यों नहीं दी?

परिजनों का सवाल है कि यदि समय रहते किसी शिक्षक या स्कूल कर्मचारी ने घटना को देख लिया होता तो शायद मासूम बच्ची को इतनी गंभीर चोटें लगने से बचाया जा सकता था।

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!