लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत, कांति सिंह ने भाजपा उम्मीदवार को वोटों के बड़े अंतर से हराया

bjp_sp_flags_ai_generated_50_60kb
The Hindi Post

लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत, कांति सिंह ने भाजपा उम्मीदवार को वोटों के बड़े अंतर से हराया

 

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मतदाताओं ने सत्ता का समीकरण बदल दिया। पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में गई सीट समाजवादी पार्टी ने उससे छीन ली। सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 17127 मतों के अंतर से हराकर जीत ली। सपा की कांति सिंह को 56905 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी इं. अवनीश कुमार सिंह को 39778 मत प्राप्त हुए। इसी के साथ लंबे समय तक निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव वाली इस सीट पर अब सपा का कब्जा हो गया है।

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!