दिवाली से पहले मोदी सरकार ने किया बड़ा एलान
दिवाली से पहले मोदी सरकार ने किया बड़ा एलान
दिवाली से पहले सरकार ने देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की मंजूरी दे दी गई है. जिसके बाद महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो गया है. जानकारी के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा. तब से अब तक का एरियर अक्टूबर की सैलरी में जुड़कर नवंबर में दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ते में इजाफे से केंद्र सरकार पर 10,016 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इससे पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स दशहरा से डीए में इजाफे का इंतजार कर रहे थे. पिछली दो साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग में डीए में इजाफे का ऐलान नहीं किया गया था. तब से इसकी मांग और भी तेज हो गई थी.
