कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने सुनाया कौन सा किस्सा? ठहाके लगा से हंसने लगे सीएम योगी

Harsh Gujaral CM Yogi Adityanath (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने सुनाया कौन सा किस्सा? ठहाके लगा से हंसने लगे सीएम योगी

 

उत्तर प्रदेश के ‘यूथ आइकन’ के रूप में सम्मानित हुए मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सम्मान समारोह के दौरान मंच पर हर्ष गुजराल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपराधियों और कानून-व्यवस्था को लेकर एक ऐसा किस्सा सुनाया कि सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

वह सीएम योगी से बोले, “हमारा काम कॉमेडी का है तो हम स्ट्रैस दूर करने की कोशिश करते हैं. सर आपके ऊपर पूरे उत्तर प्रदेश का इतना स्ट्रैस है.”

हर्ष गुजराल ने आगे बोले, “मैं पिछली बार लखनऊ में शो करने आया था और ऐसे ही टहलते हुए एक केले वाले से पूछ लिया कि भाई क्राइम का क्या सीन है? उसने कहा कि भईया बिल्कुल खत्म है. मैंने उससे कहा आपको कैसे पता तो वो बोला कि भईया मैं खुद क्रिमिनल था अब केले बेच रहा हूं.”

हर्ष की इस बात को सुनते ही सीएम योगी समेत तमाम लोग ठहाके लगाने लगे. वहीं सीएम योगी हर्ष की पीठ भी थपथपाते नजर आए.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!