लॉरेंस बिश्नोई का विरोधी और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में धरा गया
कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ (फाइल फोटो | आईएएनएस)
लॉरेंस बिश्नोई का विरोधी और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में धरा गया
भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़ों में से एक और हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अपने साथी नीरज फरीदपुरिया के साथ अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की हिरासत में आ गया है. दोनों को नेवादा के हेंडरसन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है.
रोहतक निवासी हिमांशु भाऊ हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत 18 मामलों में वांछित है और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी हुआ था. भाऊ गिरोह एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल रहा है.
उसे लास वेगास से पकड़ा गया, जबकि उसके साथी फरीदपुरिया को एंकल मॉनिटर हटाने के आरोप में दोबारा हिरासत में लिया गया. दोनों पर अमेरिका में कोई आपराधिक केस नहीं है, बल्कि यह कार्रवाई अप्रवासन नियमों के तहत हुई है. भारतीय एजेंसियां औपचारिक प्रत्यर्पण की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय इमिग्रेशन नियमों के जरिए उसके त्वरित निर्वासन (डिपोर्टेशन) की कोशिश में जुटी हैं, जिसके लिए अधिकारियों की एक टीम अमेरिका भी जा सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के औसर, हिमांशु भाऊ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का धुर विरोधी माना जाता है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन (इनपुट्स: आईएएनएस)
