प्रियंका गांधी का आरोप: महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे खरोंचा, हमें जमीन पर ….

The Hindi Post

प्रियंका गांधी का आरोप: महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे खरोंचा, हमें जमीन पर ….

 

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. कांग्रेस और ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर मोर्चा खोल दिया.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का अनोखा विरोध देखने को मिला. पुलिस कार्रवाई के विरोध में वह सड़क पर ही लेट गईं. उनके समर्थन में कई अन्य विपक्षी नेता भी सड़क पर लेट गए. हालात बिगड़ते देख दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिसकर्मियों ने जबरन हिरासत में लेकर बस में बैठाया. वहीं, सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी को उठाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में उन्हें भी हिरासत में लेकर बस में बैठाया गया. इस दौरान वह हाथ में संविधान की प्रति लहराती नजर आईं.

हिरासत में लिए जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने पुलिस प्रशासन और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा, “मैं यहाँ से नहीं हटूंगी. जो सांसद चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं, उनके साथ ये ऐसा बर्ताव करते हैं. ये इस तरह सांसदों को पीटते हैं. महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है और हमें जमीन पर गिरा दिया है. उन्हें अपनी सेना वापस लाने दो.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!