दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने क्यों बुलाई है पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग ?

saurabh bhardwaj 2 (1) (1)

सौरभ भरद्वाज की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने क्यों बुलाई है पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग ?

 

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार कुछ बड़ा करने की योजना बना रही है. इसी के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और पार्षदों को पार्टी कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया है.

सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “इमरजेंसी मीटिंग. केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही है, इसलिए पदाधिकारियों से पार्टी कार्यालय में बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया जाता है.”

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे सभी जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और वार्ड पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है. इसके बाद दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और पार्षदों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है.

सौरभ भारद्वाज का यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

दिल्ली में रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के भी कई नेताओं ने हिस्सा लिया था. सीपीआई (एम), AAP और अन्य संगठनों के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पार्टी विधायक कुलदीप कुमार भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इस दौरान AAP नेताओं ने दिल्ली पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठाए थे.

अब सौरभ भारद्वाज द्वारा सोमवार को पार्टी की पहली बैठक में जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है, जबकि दूसरी बैठक में सभी विधायकों और पार्षदों को शामिल होने के लिए कहा गया है.

IANS

दिल्ली ‘आप’ अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, बोले- केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!