भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

abhishek sharma smashes fastest century (1) (1)
The Hindi Post

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

 

नई दिल्ली । भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट खेलने वाले देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक ने तीसरे टी20 में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अभिषेक फुल मेंबर देशों की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। अभिषेक ओवरऑल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने एस्टोनिया की तरफ से खेलते हुए साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं, तुर्की के बल्लेबाज मोहम्मद फहद ने बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था।

अभिषेक ने अपनी तूफानी पारी के दौरान खेली 34 गेंदों में 108 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। इससे पहले, भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में 35 गेंदों में शतक लगाया था। अभिषेक शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 16 गेंदों में पूरा किया। अभिषेक के आगे अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। अभिषेक ने 20 से कम गेंदों सबसे ज्यादा बार 50 रनों का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 142 रन जोड़े। अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी के बूते भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 6 ओवर में पूरा किया। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शुरुआती छह ओवरों में खेली 22 गेंदों में 76 रन बनाए। अभिषेक का प्रदर्शन पहले और दूसरे टी20 मुकाबले में भी दमदार रहा था। उन्होंने पहले टी20 में 82 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी, जबकि दूसरे टी20 में उन्होंने 39 रन बनाए थे।

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!