नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ में फंसी थीं अभिनेत्री, मुश्किलों से निकलकर पहुंचीं मुंबई

NEPAL FLOOD 4

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ में फंसी थीं अभिनेत्री, मुश्किलों से निकलकर पहुंचीं मुंबई

 

मुंबई | अभिनेत्री मानसी पारेख कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके मुंबई वापस लौट आईं हैं. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने वापसी का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि चीन से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना जंग जीतने जैसा था.

अभिनेत्री मानसी ने अपनें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नोट शेयर किए है. इसमें उन्होंने बताया कि चीन के न्यालम शहर में लैंडस्लाइड की वजह से उनके ग्रुप को बस के अंदर ही करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने करीब 40 मील का सफर बस से तय किया.

मानसी ने यह भी कहा कि सफर कितना भी मुश्किल क्यों न रहा हो, लेकिन मुंबई अपने परिवार और बेटी के पास वापस लौटने के सामने ये सारी परेशानियां कुछ भी नहीं थीं. उन्होंने लिखा, “आप सभी के ढेरों प्यार, मैसेजेस, कॉल्स और दुआओं के लिए शुक्रिया. पिछले 3-4 दिन बहुत मुश्किल भरे रहे और चीन से निकलकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना किसी जंग जीतने जैसा था. चीन के न्यालम शहर में बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ थाजिसकी वजह से हमें बस में ही 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था.तब जाकर हम सड़क के रास्ते चीन से बाहर निकलने का सफर शुरू कर पाए थे.”

अभिनेत्री मानसी पारेख की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

उन्होंने आगे लिखा, “करीब 40 मील के लंबे बस के सफर के बाद हम नेपाल बॉर्डर पहुंचे जहां एक और लैंडस्लाइड हुआ था. दूसरी तरफ खड़ी बसों तक पहुंचने के लिए हमें पैदल ही उस लैंडस्लाइड वाले रास्ते से गुजरना पड़ा क्योंकि और कोई रास्ता नहीं था.”

अपडेट साझा करते हुए अभिनेत्री मानसी पारेख ने लिखा, “इसके बाद काठमांडू के लिए हमारी जिंदगी का सबसे कठिन और बस से उबड़-खाबड़ सफर शुरू हुआ. करीब 4 घंटे का यह सफर बेहद थका देने वाला था लेकिन यह सारी परेशानी तब सार्थक लगी जब मुझे अहसास हुआ कि मैं मुंबई लौट रही हूं—अपने परिवार और बेटी से मिलने और उन्हें गले लगाने के लिए.”

दरअसल, मानसी पारेख की वापसी उस घटना के कुछ ही दिन बाद हुई है जब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि बाढ़ आने से सिर्फ पांच दिन पहले ही वह तिब्बत में उसी जगह पर थीं. मानसी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक ग्रुप के साथ गई थीं तभी इस इलाके में ये आपदा आ गई.

BY IANS

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ में फंसी थीं मानसी पारेख, मुश्किलों से निकलकर पहुंचीं मुंबई

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!