न्यूड हालत में दौड़ लगाकर मंदिर पहुंची फिर तालाब में लगा दी छलांग, 25 वर्षीय युवती की हुई मौत
हैदराबाद से दुखद खबर सामने आई है. यहां 25 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से लिखा गया है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही 25 वर्षीय युवती ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी.
जिस बात ने पुलिस को सबसे ज्यादा हैरान किया वो यह है कि युवती नग्न अवस्था में अपने घर से निकली थी. इसके बाद उसने मंदिर में माथा टेका और फिर तालाब में कूद गई. यह घटना सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड हुई है.
पुलिस ने अनुसार, युवती के माता-पिता के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे है.
A 25-year-old former software engineer was found dead in a local temple pond just hours after CCTV cameras captured her running through the streets unclothed. Victim’s medical history suggest she was battling severe depressive episodes and acute mental health distress. pic.twitter.com/84OlxOAyR3
पुलिस ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को युवती अपनी मां के साथ एक फ्लैट देखने गई थी. इसे वे खरीदने की योजना बना रहे थे. घर लौटने के बाद मां-बेटी अलग-अलग कमरों में सो गईं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती ने देर रात अपनी मां का कमरा बाहर से बंद किया और घर से निकल गई. वह नग्न अवस्था में थी. वह पहले एक मंदिर पहुंची और फिर उसने कथित तौर पर तालाब में छलांग लगा दी.
शनिवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली जिसके बाद तालाब से युवती का शव बरामद किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी मां को सौंप दिया गया. पुलिस ने घटना की जानकारी उसके पिता को भी दे दी है.