बारिश से ढह गया मकान, पिता और चार बच्चों की मौत
बारिश से ढह गया मकान, पिता और चार बच्चों की मौत
रविवार शाम एकाएक हुई बरसात के कारण मुजफ्फरनगर (यूपी) के गांव हबीबपुर में मजदूर का कच्चा मकान ढह गया. हादसे में 52 वर्षीय इस्लामुद्दीन और उसके चार बच्चों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई.
दो अन्य बच्चे घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 12 वर्षीय रुखसार, पांच वर्षीय अलसिफा, दो वर्षीय आहद और मात्र आठ माह का जीशान हैं. घायल बच्चों के नाम सुकैया और सुमैय्या हैं.
इस्लामुद्दीन भट्ठों और किसानों के खेतों में मजदूरी करते थे तथा घोड़ा तांगा भी चलाते थे. उनके कुल नौ बच्चे हैं. हादसा तब हुआ जब इस्लामुद्दीन की पत्नी पड़ोस में गई थीं. अचानक तेज बारिश के साथ मकान की छत और दीवारें ढह गईं.
मलबे में बच्चे दब गए. बुढ़ाना और फुगाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
