भारत को 500% टैरिफ लगाने की धमकी देने वाले अमेरिकी नेता का हुआ निधन, डोनाल्ड ट्रंप के थे बेहद करीबी
भारत को 500% टैरिफ लगाने की धमकी देने वाले अमेरिकी नेता का हुआ निधन, डोनाल्ड ट्रंप के थे बेहद करीबी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता सांसद लिंडसे ग्राहम का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वह साउथ कैरोलीना से सीनेटर थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे. राजनीति में आने से पहले ग्राहम एयरफोर्स में सेवाएं दे चुके थे और. सांसद चुने जाने से पहले वह वकील थे. वह 2002 में पहली बार सीनेटर चुने गए थे और 2019 से 2021 तक सीनेट की न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष भी रहे.
चीन की मध्यस्थता से युद्ध रोकने की कही थी बात अपने
निधन से कुछ दिन पहले ग्राहम कीव (यूक्रेन) के दौरे पर गए थे जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी. उनका मानना था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को चीन की मध्यस्थता और व्लादिमीर पुतिन को बातचीत में सक्रिय रूप से शामिल करके जल्द खत्म किया जा सकता है. उन्होंने युद्ध विराम के लिए ट्रंप की नीतियों और संदेश की भी तारीफ की थी.

भारत को लेकर रहा सख्त रुख
लिंडसे ग्राहम अपनी सख्त बयानबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को सख्त चेतावनी दी थी कि यदि भारत ऐसा करना बंद नहीं करता तो अमेरिका उसकी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर देगा. इसके अलावा, उन्होंने भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी, हालांकि बाद में वह भारत-अमेरिका ट्रेड डील की सराहना करने लगे थे. बीते महीने उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य समझौते को लेकर भी अमेरिकी वार्ता दल की चिंताओं पर बयान दिया था.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
