इस जहाज पर हुआ हमला, इंजन कक्ष को पहुंचा भारी नुकसान, लगी आग, सवार थे 11 भारतीय, अब…

Container ship hit Oman

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

इस जहाज पर हुआ हमला, इंजन कक्ष को पहुंचा भारी नुकसान, लगी आग, सवार थे 11 भारतीय, अब…

 

नई दिल्ली | भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट के पास वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए रविवार को आधिकारिक बयान जारी किया. बताया कि 10 भारतीयों को बचा लिया गया है जबकि एक की तलाश जारी है. भारतीय दूतावास भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, जहाज को आईआरजीसी के हमले की वजह से नुकसान पहुंचा.

एमईए ने कहा, “जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है.”

मंत्रालय ने हमलों को शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक बताया. मंत्रालय ने आगे कहा, “क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. भारत तनाव कम करने के लिए संवाद कायम करने के रुख पर कायम है. इसके साथ ही हम चाहते हैं कि जो राजनयिक कोशिशें और वार्ताएं जारी हैं उन्हें तार्किक और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस लाई जा सके.”

एमईए ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप क्षेत्र के समुद्री मार्गों पर स्वतंत्र और निर्बाध नौवहन तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.

बयान में एमईए ने बचाव और राहत कार्य को लेकर ओमान का भी शुक्रिया अदा किया. कहा, “ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और चल रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रहा है. हम ओमानी अधिकारियों को मदद करने के लिए धन्यवाद देते हैं.”

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, साइप्रस के झंडे वाले जीएफएस गैलेक्सी पर होर्मुज में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने हमला किया.

सेंटकॉम ने बताया कि जहाज का एक सदस्य लापता है. जहाज में आग लगने और इंजन कक्ष को भारी नुकसान पहुंचने के कारण वह अपनी आगे की यात्रा जारी नहीं रख सका.

IANS

ओमान तट पर ‘GFS Galaxy’ शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात…

ओमान तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमला, एक भारतीय नागरिक लापता: विदेश मंत्रालय ने की निंदा (IANS)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!