मोमोज खिलाने के बहाने ले गया और चलती कार में किया यौन उत्पीड़न: 24 वर्षीय महिला ने चीख कर कहा – “अगर तुमने मुझे छुआ ….”, आरोपी…

Girl Young Woman (1) (1)
The Hindi Post

मोमोज खिलाने के बहाने ले गया और चलती कार में किया यौन उत्पीड़न: 24 वर्षीय महिला ने चीख कर कहा – “अगर तुमने मुझे छुआ ….”, आरोपी…

 

नई दिल्ली | दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. 24 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने चलती कार में उसका यौन उत्पीड़न किया. महिला का आरोप है कि पूर्वी दिल्ली के मांडवली इलाके में इस घटना को अंजाम दिया गया.

महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसका परिचित है. वह उसे मोमोज खिलाने के बहाने बाहर ले गया. फिर गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए रुकने की बात कहकर उसने गाड़ी को एक सुनसान इलाके की ओर मोड़ दिया.

महिला का आरोप है कि उस व्यक्ति ने अश्लील बातें करना शुरू कर दिया और यौन संबंध बनाने की मांग की. उसने महिला को गलत तरीके से छुआ और उसे कार से बाहर नहीं निकलने दिया. महिला ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को जानकारी दी. शिकायत के आधार पर मंडावली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में महिला को उस व्यक्ति से उसे जाने देने की गुहार लगाते हुए सुना जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि वह व्यक्ति अश्लील बातें कर रहा है, जिससे महिला बहुत ज्यादा परेशान हो जाती है.

वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “अगर तुमने मुझे छुआ भी, तो मैं किसी गाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दूंगी.”

हाल ही में पुणे से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. चलती कार में एक महिला वकील का यौन उत्पीड़न किया गया था. पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. अब, देश की राजधानी दिल्ली से भी ऐसी ही घटना सामने आई है.

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!