उद्धव ठाकरे के करीबी नेता ने छोड़ा साथ, शिंदे गुट में हुए शामिल
एमएलसी सचिन अहीर ने महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करते हुए / (फोटो क्रेडिट : आईएऩएएस)
उद्धव ठाकरे के करीबी नेता ने छोड़ा साथ, शिंदे गुट में हुए शामिल
मुंबई | महाराष्ट्र में विधान परिषद उपसभापति चुनाव से ठीक पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को एक और बड़ा सियासी झटका लगा है. पार्टी के कद्दावर नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) सचिन अहीर ने मंगलवार को पाला बदलते हुए उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थाम लिया.
शिंदे गुट में शामिल होते ही सचिन अहीर ने विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए अपना आधिकारिक नामांकन भी दाखिल कर दिया.
विपक्ष को पूरी तरह से चौंकाने वाले इस राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी परिषद चुनावों से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) के खिलाफ शिंदे का एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है.
सचिन अहीर का जाना उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका है. अहीर पूर्व में वरली से विधायक और प्रमुख श्रमिक संघ नेता रह चुके हैं जिनकी जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ है.
वह पहले राकांपा (NCP) में थे और 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अविभाजित शिवसेना में शामिल हो गए थे. ठाकरे गुट ने उन पर भरोसा जताते हुए 2022 में उन्हें एमएलसी (MLC) बनाया था.
IANS/Hindi Post Dot In
