बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Helicopter AI Photo Depositphotos_890047290_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत, BIG NEWS

 

रियाद | सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको (Aramco) का एक हेलीकॉप्टर रविवार को देश के रास तानूरा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सऊदी अरब की आधिकारिक समाचार एजेंसी (SPA) के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है.

रास तानूरा में हुआ हादसा, जांच जारी

यह दुर्घटना रविवार सुबह 6 बजे हुई. फिलहाल हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है. गौरतलब है कि रास तानूरा में पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी स्थित है जिसका संचालन खुद सऊदी अरामको कंपनी करती है.

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 14 लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे.

ऊर्जा मंत्रालय ने जताया गहरा शोक

इस भीषण हादसे पर दुख जताते हुए सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

मंत्रालय ने एसपीए (SPA) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “ऊर्जा मंत्रालय मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सच्ची सहानुभूति प्रकट करता है. हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं पर अपनी दया और क्षमा बनाए रखें और उन्हें शहीदों में स्थान दें. बेशक, हम सब ईश्वर के ही हैं और अंततः हमें उसी की ओर लौट जाना है.”

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

सऊदी अरब में बड़ा हादसा: अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!