पूरी तरह स्वस्थ है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, उनका दिल उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल जवान लेकिन…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
पूरी तरह स्वस्थ है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, उनका दिल उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल जवान लेकिन……
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वार्षिक मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. व्हाइट हाउस द्वारा जारी चार पन्नों की इस रिपोर्ट में अगले महीने 80 वर्ष के होने जा रहे राष्ट्रपति ट्रंप को पूरी तरह से स्वस्थ और देश का नेतृत्व संभालने के लिए फिट बताया गया है.
नेवी कैप्टन सीन बारबाबेला के अनुसार, ट्रंप का दिल उनकी वास्तविक उम्र से करीब 14 साल जवान है और प्रति मिनट 73 बार धड़क रहा है. उनके फेफड़े और तंत्रिका तंत्र भी पूरी तरह से मजबूत हैं.
हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी है. वर्तमान में उनका वजन करीब 108 किलोग्राम है, जो साल 2025 की जांच के मुकाबले 6.3 किलो ज्यादा है. वह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने की दवा भी ले रहे हैं.
इसके अतिरिक्त, हाल ही में उनके हाथ पर दिखे नीले निशान को लेकर बनी चिंता पर भी रिपोर्ट में स्थिति साफ की गई है. इसके मुताबिक, यह निशान बार-बार हाथ मिलाने की वजह से है जिसे एस्पिरिन थेरेपी का एक सामान्य और हानिरहित दुष्प्रभाव बताया गया है.
वहीं, पिछले साल सामने आई ‘क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी’ बीमारी के कारण उनके पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन पाई गई है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
