एक हफ्ते में सोना और चांदी हो गए इतने सस्ते ? क्यों गिर गए इनके दाम, एक्सपर्ट्स ने बताया

gold IANS 2233 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

एक हफ्ते में सोना और चांदी हो गए इतने सस्ते ? क्यों गिर गए इनके दाम, एक्सपर्ट्स ने बताया

 

नई दिल्ली | सोने और चांदी के दामों में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली. इससे इन दोनों धातुओं के दाम (सोना और चांदी) क्रमशः एक हजार रुपए और दो हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,257 रुपए कम होकर 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,720 रुपए पर था.

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है जो कि पहले 1,44,835 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है जो कि पहले 1,18,588 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 1,56,072 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया. वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 1,58,857 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया.

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है.

चांदी का दाम 2,650 रुपए कम होकर 2,63,350 रुपए प्रति किलो हो गया है जो कि पहले 2,66,000 रुपए प्रति किलो था.

इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 2,60,917 रुपए प्रति किलो देखा गया. वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 2,71,100 रुपए प्रति किलो देखा गया.

वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 76 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका – ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर रहना है.

बीते एक वर्ष में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है. डॉलर में इस दौरान सोने ने 37 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 127 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

IANS

सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!