महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल के बाद अब यह भी हुआ महंगा

PETROL PUMP

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल के बाद अब यह भी हुआ महंगा

 

नई दिल्ली | 15 मई की सुबह आम जनता के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आई. देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई, वहीं सीएनजी (CNG) के दामों में भी इजाफा हुआ है.

दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है. अब इसकी कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. मुंबई में भी कीमतें 2 रुपये बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. ईंधन की कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी की खबर मिलते ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

विपक्ष का तीखा हमला

कीमतों में वृद्धि होते ही विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, “चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू. महंगाई मैन ने एक बार फिर जनता पर हंटर चलाया है.”

टीएमसी और शिवसेना की प्रतिक्रिया

टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वोट लूटा जाता है और फिर जनता पर बोझ डाला जाता है. वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कटाक्ष किया, “रुपया, डीजल और पेट्रोल—कौन पहले सेंचुरी पार करेगा?”

भाजपा का बचाव

दूसरी ओर, भाजपा नेता दिलीप घोष ने वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए सरकार का बचाव किया. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से जारी वैश्विक युद्ध और संकट के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संभाला है. उन्होंने तर्क दिया कि कीमतों में यह वृद्धि वैश्विक दबाव के कारण है और सरकार ने इसे न्यूनतम रखने का प्रयास किया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!