किस्मत ने साथ छोड़ा, पर दूल्हे ने नहीं…., शादी वाले दिन भयानक हादसे का शिकार हुई दुल्हन, दूल्हे ने ICU में….

Marriage In ICU AI Image ChatGPT (1) (1)
The Hindi Post

किस्मत ने साथ छोड़ा, पर दूल्हे ने नहीं…., शादी वाले दिन भयानक हादसे का शिकार हुई दुल्हन, दूल्हे ने ICU में….

 

गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मानवता और अटूट प्रेम की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया. दरअसल, बुधवार रात एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ आईसीयू (ICU) में शादी की. उसने अस्पताल के बेड पर लेटी दुल्हन की मांग भरी.

हादसे ने बदली खुशियां

बांसगांव की पूजा यादव की शादी महुआ निवासी सन्नी यादव से तय थी. 13 मई को शादी के दिन ही पूजा का एलएलबी का अंतिम पेपर था. परीक्षा देकर घर लौटते समय पूजा को अचानक चक्कर आया और वह बाइक से गिर गई. सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे बेहोशी की हालत में गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया.

आईसीयू बना विवाह मंडप !

घर में मातम का माहौल था लेकिन दूल्हा सन्नी यादव और उसके परिवार ने एक मिसाल पेश की. बारात दुल्हन के गांव पहुंची और द्वारपूजा जैसी रस्में पूरी की गईं. इसके बाद, रात करीब 1 बजे सन्नी पंडितजी और कुछ रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा. अस्पताल प्रबंधन की अनुमति के बाद, आईसीयू के भीतर ही मंत्रोच्चार हुए और सन्नी ने पूजा की मांग में सिंदूर भरा. इस दौरान पूजा अस्पताल के कपड़ों में ही बेड पर लेटी रही.

समाज के लिए मिसाल

अस्पताल के डॉक्टर डीपी सिंह ने मीडिया को बताया कि पूजा को सिर में चोट के साथ सन स्ट्रोक भी हुआ था लेकिन परिवार की भावनाओं को देखते हुए रस्म पूरी करने की अनुमति दी गई.

दुल्हन के भाई अमन ने भावुक होकर कहा कि आज के दौर में जहां लोग छोटी दिक्कतों पर शादियां तोड़ देते हैं, वहीं सन्नी और उनके परिवार ने जिस तरह साथ निभाया, वह काबिले तारीफ है. इस अनोखी शादी के गवाह वहां मौजूद डॉक्टर, नर्स और पूरा स्टाफ बना.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!