बंगाल चुनाव : ममता को कोसा, बाबरी की नींव रखी और अब……, दो सीटों से चुनाव लड़ रहे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता हुमायूं कबीर जीत रहे हैं या हार रहे….. ?
टीएसी विधायक हुमायूं कबीर (फाइल फोटो | आईएएनएस)
बंगाल चुनाव : ममता को कोसा, बाबरी की नींव रखी और अब……, दो सीटों से चुनाव लड़ रहे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता हुमायूं कबीर जीत रहे हैं या हार रहे….. ?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ रहा है. राज्य में बीजेपी की लहर के बावजूद, पूर्व टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) नेता और ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के संस्थापक हुमायूं कबीर दो सीटों—रेजीनगर और नौदा—से बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.
विवादित घोषणा और टीएमसी से अलगाव
भरतपुर के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर ने चुनाव से ठीक पहले बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ निर्माण का ऐलान कर राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी थी. इस घोषणा के बाद टीएमसी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई. कबीर ने बाबरी विध्वंस की बरसी, 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में इस मस्जिद की नींव रखी और 11 फरवरी से निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया.
चुनावी समीकरण और प्रदर्शन
हुमायूं कबीर रेजीनगर सीट पर बीजेपी के बापन घोष से 52,608 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि नौदा सीट पर वह बीजेपी के राणा मंडल पर 18,509 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. अपनी जीत के प्रति आश्वस्त कबीर ने परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को टीएमसी को नकारने के लिए बधाई दी और ममता बनर्जी पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया.
300 करोड़ का प्रोजेक्ट
अयोध्या की तर्ज पर बनाई जा रही यह मस्जिद प्रतीकात्मक है जिसकी अनुमानित लागत 300 करोड़ रुपये है. हुमायूं कबीर का दावा है कि इसे जनभागीदारी और चंदे से दो साल के भीतर तैयार कर लिया जाएगा. गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ता के रहते बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
