भीषण सड़क हादसा: तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों की बस कंटेनर से टकराई, 5 की मौत

accident IANS 22334455 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

भीषण सड़क हादसा: तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों की बस कंटेनर से टकराई, 5 की मौत

 

रोहतास | रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, मठिया गांव के लोग चेनारी इलाके के लोधी गांव में अशोक कुमार की पुत्री का तिलक चढ़ाकर बस से गांव लौट रहे थे. इस दौरान मठिया मोड़ के पास बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गए.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!