शादी है या किसी लव स्टोरी का क्लाइमेक्स सीन ! दूल्हे के सामने स्टेज से कूदकर भागी दुल्हन, दौड़कर प्रेमी को पहना दी वरमाला, सन्न रह गए लोग, देखें VIDEO

CHINDWARA NEW (1)

फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया/एक्स

The Hindi Post

शादी है या किसी लव स्टोरी का क्लाइमेक्स सीन ! दूल्हे के सामने स्टेज से कूदकर भागी दुल्हन, दौड़कर प्रेमी को पहना दी वरमाला, सन्न रह गए लोग, देखें VIDEO

 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के मुजावर गांव में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात एक शादी समारोह में अजीब वाकया घटा. यहां एक दुल्हन ने ऐन वक्त पर दूल्हे के बजाय अपने प्रेमी को चुन लिया. परासिया से आई बारात का स्वागत और भोज संपन्न होने के बाद जब जयमाला की रस्म शुरू हुई तो पूरा माहौल बदल गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूल्हा मंच पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था. थोड़ी देर में दुल्हन को भी वहां लाया गया. फिर जयमाल की रस्म शरू हुई. जैसे ही पंडित जी ने दूल्हे को जयमाल की रस्म पूरी करने को कहा, दुल्हन अचानक स्टेज से नीचे कूद गई. उसने दौड़ लगा दी. दुल्हन ने शादी के पंडाल में पहले से मौजूद अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी.

इस अप्रत्याशित कदम से वहां मौजूद लोग दंग रह गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन परिजनों के दबाव में वह शादी के लिए तैयार हुई थी.

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस घटना के बाद वधू पक्ष ने युवती और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. अपमानित महसूस कर रहे दूल्हे ने विवाह करने से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई. वर पक्ष ने उमरेठ थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना से न केवल दोनों परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा को भी भारी ठेस पहुंची है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!