हरभजन सिंह के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए लोगों ने लिखा ‘गद्दार’

Harbhajan Singh Faces Protest

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

सात सांसदों के इस्तीफे पर उबाल, जालंधर में हरभजन सिंह के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’

 

आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन उन सात राज्यसभा सांसदों के खिलाफ किया गया जिन्होंने भाजपा में शामिल हो गए है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी करते हुए दीवारों पर ‘गद्दार’ लिख दिया.

इसके अलावा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका गया. प्रदर्शनकारियों ने ‘पंजाब के गद्दार’ जैसे नारे लगाए और यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर काली स्याही भी पोत डाली.

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और हरभजन सिंह समेत सात सांसदों ने पार्टी छोड़कर और भाजपा में शामिल होकर विश्वासघात किया है. विरोध के दौरान कई कार्यकर्ता सिर पर काली पट्टियां बांधकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की.

पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर ‘गद्दार’ लिख दिया. पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश के दौरान हल्की झड़प भी हुई.

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया था कि भाजपा उनकी सरकार के कामों से घबराकर पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रही है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!