दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पूरी वारदात CCTV में हुई कैद

Mirzapur murder (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पूरी वारदात CCTV में हुई कैद

 

मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ले में हुई जो जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर है. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है.

पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय वकील राजीव सिंह रोज की तरह सुबह घर से टहलने निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल वकील को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. भागते समय उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो गई थी. इस दौरान, हमलावरों ने लोगों को हथियार दिखाकर उन्हें डराया और उन्हें अपने पास नहीं आने दिया. इसके बाद वे फरार हो गए. वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है.

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मीडिया को कि हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका है. मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान हैं और मुख्य आरोपी की पहचान राजेंद्र सोनकर के रूप में हुई है जो पहले प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और मामले की जांच जारी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!