‘हम कतर नहीं जो सह लेंगे’: दूतावास के पास इजरायली हमले से भड़का पाकिस्तान, कह दी यह बात
‘हम कतर नहीं जो सह लेंगे’: दूतावास के पास इजरायली हमले से भड़का पाकिस्तान, कह दी यह बात
इजरायल और ईरान के बीच पिछले एक महीने से युद्ध चल रहा है. गुरुवार रात इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण हवाई हमले किए जिनकी जद में पाकिस्तानी दूतावास और राजदूत के आवास के करीबी इलाके भी आए. हालांकि दूतावास सुरक्षित है और सभी राजनयिक कुशल हैं लेकिन इस घटना ने पाकिस्तान को आक्रोशित कर दिया है.
पाकिस्तानी दूतावास के करीब हुए इन धमाकों के बाद पाकिस्तानी सरकार से जुड़े ‘पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम’ ने इजरायल को सख्त लहजे में चेतावनी दी है. बयान में कहा गया, “इजरायल को याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान कतर नहीं है. अगर दुनिया में कहीं भी हमारे राजनयिकों को नुकसान पहुंचा तो हम ऐसा करारा जवाब देंगे कि याद रखा जाएगा.”
वही बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश की है. जर्मन विदेश मंत्री योहान वाडेफुल के अनुसार, दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत के लिए पाकिस्तान में एक बैठक की तैयारी चल रही है. पाकिस्तान फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है.
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली बुनियादी ढांचे पर हमलों की समयसीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दिया है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को नहीं खोला तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर संकेत दिया कि पर्दे के पीछे बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है.
Hindi Post Dot In
