ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर भीषण हमला, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने विकिरण रिसाव को लेकर क्या कहा ?

Nuclear Power Plant ChatGPT Image Mar 28, 2026, 11_15_09 AM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर भीषण हमला, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने विकिरण रिसाव को लेकर क्या कहा ?

 

तेहरान | ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने जानकारी दी है कि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर शुक्रवार देर रात एक बार फिर से प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. 28 फरवरी से ईरान और अमेरिका-इजरायल के मध्य चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच न्यूक्लियर प्लांट पर यह तीसरा भीषण हमला है. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने चेतवानी दी है कि इस हमले से नुकसान नहीं हुआ लेकिन अगर बार-बार न्यूक्लियर ठिकाने पर हमले होते रहे तो इसका अंजाम बहुत बुरा हो सकता है.

हालांकि, ताजा हमले में किसी के हताहत होने, किसी अन्य तरह के नुकसान या तकनीकी रुकावट आने की कोई खबर नहीं है. वहीं ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन ने इसके लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया गया है.

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि ईरान ने उसे हमले के बारे में जानकारी दी थी. आईएईए (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने चेतावनी दी है कि किसी भी परमाणु रिएक्टर को पहुंचने वाली क्षति एक बड़ी ‘रेडियोलॉजिकल’ घटना (विकिरण त्रासदी) को जन्म दे सकती है.

आईएईए ने कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रख रहा है. साथ ही उसने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी न्यूक्लियर मटीरियल सुरक्षित रहें.

हालांकि खोंडाब हेवी वॉटर प्लांट और खुजेस्तान स्टील फैक्ट्री दोनों सुरक्षित हैं लेकिन एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर रेडियोएक्टिव मटीरियल वाली फैसिलिटी को बार-बार टारगेट किया गया तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं.

वही ईरान की ओर से किए गए जवाबी हमले में इजरायल को नुकसान पहुंचा है. वहां 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है. इजरायल पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ईरान द्वारा दागी गई ‘क्लस्टर म्यूनिशन’ मिसाइल तेल अवीव के रिहायशी इलाके में फटी जिसकी चपेट में आने से एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की जान चली गई और दो अन्य लोग घायल हो गए.

 

ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर तीसरी बार हुआ हमला, आईएईए ने दी चेतावनी


The Hindi Post
error: Content is protected !!