“….इससे पहले कि देर हो जाए….”, ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी, बहुत कुछ कह डाला
फाइल फोटो | आईएएनएस
शांति प्रस्ताव और युद्ध विराम की खबरों के बीच ट्रंप के ऐलान ने घुमा दिया मामला, क्या बोले ?
वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान उनके सामने गिड़गिड़ा रहा है और वो डील की भीख मांग रहा है. ट्रंप का यह भी कहना है कि ईरानी वार्ताकार बहुत अजीब हैं. उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि तेहरान को “जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.”
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा – “ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और “अजीब” हैं. वे हमसे डील करने के लिए “गुजारिश” कर रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए क्योंकि वो सैन्य रूप से खत्म हो चुके हैं, और वापसी का कोई मौका उनके पास नहीं है, और फिर भी वे सबके सामने कहते हैं कि वे सिर्फ “हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं.” गलत!!! उन्हें जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया, तो पीछे मुड़ना मुमकिन नहीं है, और यह अच्छा नहीं होगा!
ईरान ने बातचीत की संभावना को लेकर मिले-जुले संकेत दिए हैं. दरअसल, ऐसी खबरें सामने आई हैं कि ट्रंप प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान के माध्यम से तेहरान को 15-सूत्रीय संघर्षविराम प्रस्ताव भेजा था. हालांकि, सार्वजनिक रूप से ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि तेहरान ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सरकारी मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत नहीं की है और न ही उनकी बातचीत की योजना है. हालांकि उन्होंने माना कि यूएस ने दूसरे देशों के जरिए ईरान को संदेश भेजने की कोशिश की थी, उन्होंने कहा कि यह “न तो बातचीत थी और न ही कोई नेगोशिएशन.”
धमकी, चेतावनी और विरोध के बीच पश्चिम एशिया ही नहीं पूरी दुनिया के लिए 27 मार्च का दिन काफी अहम है. 23 मार्च को ट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता का दावा करते हुए कहा था कि बातचीत “सकारात्मक और रचनात्मक” है, इसलिए वो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले के फैसले को “5 दिन के लिए टाल रहे हैं.” इसकी मियाद शुक्रवार को समाप्त हो रही है.
IANS
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, ‘बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए’
