इजराइल-ईरान युद्ध : एक साथ दो देशों पर बम गिरा रहा इजराइल
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
इजराइल-ईरान युद्ध : एक साथ दो देशों पर बम गिरा रहा इजराइल
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध हो रहा है. इजराइली सेना (IDF) ने तेहरान (ईरान की राजधानी) और बेरूत में एक साथ बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए हैं. IDF के अनुसार, इन हमलों में ईरान के सैन्य ठिकानों और हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर को निशाना बनाया जा रहा है.
IDF ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, “अब तेहरान और बेरूत में एक साथ हमला किया जा रहा है. एयर फाॅर्स ने अब ईरानी आतंकी शासन और हिज़्बुल्लाह आतंकी संगठन के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं.”
हमलों से पहले बेरूत के दक्षिणी इलाकों और कई गांवों को खाली करने की चेतावनी दी गई थी. इस बीच, रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरस्ट्राइक में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पांच सदस्य मारे गए हैं.
बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने बहरीन, इराक और जॉर्डन से अपने गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
