क्या ईरान के नतांज परमाणु केंद्र को पहुंचा नुकसान ?, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का आया जवाब
फोटो: आईएएनएस
क्या ईरान के नतांज परमाणु केंद्र को पहुंचा नुकसान ?, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का आया जवाब
नई दिल्ली | इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की है कि ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. इजरायल की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आईएईए का यह बयान आया है.
पिछले दो दिनों की सैटेलाइट तस्वीरों में इस न्यूक्लियर प्लांट को हुए नुकसान को साफ तौर पर दिखाया गया था. परमाणु कार्यक्रमों पर नजर रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स को हुए नए नुकसान की पुष्टि की है.
एजेंसी ने एक्स पर लिखा, “ताजा सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर, आईएईए अब ईरान के अंडरग्राउंड नतांज फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट (एफईपी) की एंट्रेंस बिल्डिंग्स (प्रवेश द्वार वाली इमारत) को हुए कुछ हालिया नुकसान की पुष्टि करती है.”
हालांकि एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इस नुकसान से किसी प्रकार का रेडियोलॉजिकल (विकिरण) खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है और स्वयं FEP पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ा है जो जून (पिछले साल) में हुए संघर्ष के दौरान पहले ही गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका था.
पिछले साल जून में इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन तक युद्ध चला था. इस दौरान नतांज परमाणु केंद्र इजराइल के निशाने पर था. बाद में इस युद्ध में अमेरिका भी सीधे तौर पर शामिल हो गया था.
IANS/Hindi Post Dot In
