इस छोटे से देश पर क्यों ड्रोन से हमला कर रहा ईरान ?

Drone ChatGPT Image Mar 3, 2026, 08_14_02 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

इस छोटे से देश पर क्यों ड्रोन से हमला कर रहा ईरान ?

 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध चौथे दिन और तेज हो गया है. अब तक ईरान में 787 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सऊदी अरब, यूएई और अन्य अमेरिकी सहयोगी देशों पर लगातार हमले हो रहे हैं. यह हमले ईरान द्वारा किए जा रहे है.

इस बीच संघर्ष यूरोप की ओर भी बढ़ता दिख रहा है. पूर्वी भूमध्य सागर में स्थित साइप्रस में ब्रिटेन के एयरबेस पर ड्रोन हमला हुआ है जिससे यूरोप में चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि यह हमला ईरान समर्थित समूहों ने किया. इसके बाद फ्रांस ने साइप्रस को एंटी-ड्रोन सिस्टम और सैन्य सहायता देने का ऐलान किया है.

साइप्रस अभी यूरोपियन यूनियन का प्रेसिडेंट है, साइप्रस ने इस बात की घोषणा की कि वह इस लड़ाई में शामिल नहीं है.

ईरान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह उन सभी देशों को निशाना बनाएगा जो अमेरिका और इजराइल का समर्थन कर रहे हैं. वहीं, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका के साथ मिलकर स्थिति संभालने की बात कही है.

संघर्ष के दौरान अमेरिका और इजराइल ने तेहरान और बेरूत में बड़े हमले किए, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद कर दिया और कई देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया.

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह युद्ध आगे बढ़ा, तो यह केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रहेगा, बल्कि यूरोप और NATO तक फैल सकता है, जिससे वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!