हुमायूं कबीर के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या है यह मामला ?

Humayun Kabir (1) (1)

टीएसी विधायक हुमायूं कबीर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

हुमायूं कबीर के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या है यह मामला ?

 

टीएमसी से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने गुलाम नबी आजाद को अपने पिता हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी
से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

गुलाम नबी बेलडांगा-2 पंचायत समिति के कार्यकारी निदेशक है. पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित कांस्टेबल की लिखित शिकायत के आधार पर की है.

पीड़ित कांस्टेबल ने शक्तिपुर थाने में गुलाम नबी आजाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें मारपीट का आरोप लगाया गया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के बाद गुलाम नबी आजाद को हिरासत में ले लिया.

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया. उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाने के उद्देश्य से की जा रही है. उन्होंने मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ अनुचित कार्रवाई हुई तो वह अगले गुरुवार से एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे.

घटना के बाद हुमायूं कबीर बरहामपुर स्थित अपने आवास से शक्तिपुर थाने पहुंचे. वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अंगरक्षक बिना अनुमति उनके घर में घुसा और उन पर हमला किया.

हुमायूं कबीर का कहना है कि उनके बेटे ने अंगरक्षक को बाहर घर से बाहर निकाला था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!