यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, टक्कर के बाद दो कारों में लगी भीषण आग, पूरी तरह कर हुई खाक, देखें VIDEO

XPRESS WAY

टक्कर के बाद दोनों कारें धू-धू कर जल गईं / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, टक्कर के बाद दो कारों में लगी भीषण आग, पूरी तरह कर हुई खाक, देखें VIDEO

 

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर कोहरे का कहर देखने को मिला है. शनिवार देर रात एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. जेवर से नोएडा की ओर जा रही है दो कारें आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों में भीषण आग लग गई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार से आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं.


यमुना एक्सप्रेसवे के रबूपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कोहरे के कारण दो कार आपस में टकरा गई. विजिबिलिटी कम होने के कारण जेवर से नोएडा की तरफ जा रही दो कारों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद दोनों कारों में भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार सवार लोगों ने तेजी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया, मगर दोनों कार जलकर राख हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. रबूपुरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो देखकर अंदेशा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!