भारी डिस्काउंट के साथ 25 हजार में मिल रहा 40 हजार की कीमत का यह फोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स….
भारी डिस्काउंट के साथ 25 हजार में मिल रहा 40 हजार की कीमत का यह फोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स….
यदि आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Amazon पर चल रहा एक ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सैमसंग का मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A55 5G इस समय भारी छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Samsung ने इस फोन को वर्ष 2024 में पेश किया था. लॉन्च के वक्त इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई थी. अब यही मॉडल Amazon पर काफी कम कीमत में लिस्ट किया गया है.
फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Galaxy A55 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में उपलब्ध है. इस कीमत में यह फोन 25 हजार रुपये के बजट में एक आकर्षक डील माना जा रहा है. इसके अलावा, अन्य वेरिएंट्स पर भी अच्छी-खासी छूट दी जा रही है.

फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की मौजूदा कीमत 29,999 रुपये है. इस ऑफर की खास बात यह है कि छूट पाने के लिए किसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल जरूरी नहीं है. Amazon Pay बैलेंस से भुगतान करने पर अतिरिक्त बचत का विकल्प भी मौजूद है.
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Galaxy A55 5G में 5000mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, और Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
अगर आपका बजट लगभग 25 हजार रुपये है और आप सैमसंग ब्रांड का 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Galaxy A55 5G पर Amazon की यह डील इस समय एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
