सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला ही चला रही थी इस “गंदे धंधे” को….

Woman Heels Depositphotos_837818246_XL (1) (3) (1)
The Hindi Post

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला ही चला रही थी इस “गंदे धंधे” को…

 

मुंबई | मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अंधेरी वेस्ट इलाके में संचालित एक ‘सेक्स रैकेट’ का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने चार महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की. यही से यह पूरा रैकेट संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(3) और पीआईटीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्सोवा पुलिस को कुछ दिनों पहले सूचना मिली थी कि अंबरनाथ निवासी अलमेलु पटेल उर्फ ज्योति मधु कांबले नामक महिला ऑनलाइन माध्यम से सेक्स रैकेट चला रही है. सूचना के मुताबिक, आरोपी ज्योति विभिन्न गेस्ट हाउस, लॉज और होटलों में लड़कियों को भेजकर ग्राहकों से पैसे लेती थी. जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और आरोपी तक पहुंचने के लिए प्लान तैयार किया.

पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनाकर संपर्क साधा और ज्योति को अंधेरी वेस्ट स्थित जेपी रोड के एक होटल में बुलाया. योजना के अनुसार, जैसे ही ज्योति निर्धारित स्थान पर चार महिलाओं के साथ पहुंची और पैसों का लेन-देन करने लगी, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. इसके बाद चारों महिलाओं को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर पुलिस स्टेशन लाया गया.

पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई महिलाएं लगभग 20 से 25 वर्ष की हैं और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट में और लोग भी शामिल हैं तथा यह नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ था. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ज्योति काफी समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थी और सोशल मीडिया तथा मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी.

वर्सोवा पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अवैध नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी इस तरह के अपराध में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!