रनवे पर उतरते ही आग का गोला बना विमान, पूरा का पूरा हुआ खाक, सवार थे मंत्री और कई बड़े अधिकारी, देखें भयानक VIDEO

Aeroplane catches fire ChatGPT Image Nov 18, 2025, 01_34_23 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

रनवे पर उतरते ही आग का गोला बना विमान, पूरा का पूरा हुआ खाक, सवार थे मंत्री और कई बड़े अधिकारी, देखें भयानक VIDEO

 

अफ्रीकी देश कांगो से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक विमान रनवे पर उतरते ही आग का गोला बन गया. विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई.

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के खनन मंत्री लुई वाटुम काबाम्बा और उनके स्टाफ के लोगों को लेकर जा रहा एक चार्टर्ड विमान सोमवार (17 नवंबर) को कोल्वेजी हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया. इससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

खनन मंत्री के संचार सलाहकार इसहाक न्येम्बो ने पुष्टि की कि इस हादसे में किसी यात्री या चालक दल को चोट नहीं आई. हालांकि, विमान पूरी तरह से जल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान को काफी नुकसान पहुंचा है.

अब यह जांच का विषय है कि विमान में आग कैसे लगी. जांच शुरू हो गई है जिससे सटीक कारण का पता चलेगा.

अच्छी बात यह रही कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद यात्रियों या चालक दल के सदस्यों की जान नहीं गई. सभी सुरक्षित है. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में आग की लपटों से घना धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!