दिल्ली: दो स्कूलों और तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, फिर….
द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस, फायर विभाग और बम निरोधक दस्ते ने सघन तलाशी अभियान चलाया / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
Two Delhi schools, 3 courts receive bomb threats; premises evacuated
दिल्ली लाल किला धमाके के बाद से पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. इस बीच आज एक फोन कॉल ने फिर से दिल्लीवालों को फिर से दहशत में डाल दिया. कॉल करने वाले ने दिल्ली की 2 CRPF स्कूलों और 3 जिला अदालतों में बम रखे होने की धमकी वाला मेल आया है. इनमें साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट शामिल हैं.
दिल्ली की दो सीआरपीएफ स्कूलों को आज पहले धमकी भरा कॉल आया. पीसीआर कॉल पर आए इस कॉल पर धमकी दी गई कि द्वारका के CRPF स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल में बम रखा है. फोन करने वाले ने धमकी देने के बाद अपना फोन बंद कर लिया. इसके अलावा दिल्ली की तीन जिला अदालतों को भी बम रखे होने की सूचना दी गई. इन कोर्ट्स को मेल के बहाने धमकी दी गई है. साकेत कोर्ट के परिसर को खाली करा लिया गया है, तो वहीं पटियाला हाउस अदालत में बम की धमकी के बाद वहां भी जांच चल रही है.
Delhi: A bomb threat was received at the Dwarka Court in Sector 10 this morning. The police, fire department, and bomb disposal squad conducted a thorough search. One team has completed its inspection, while another continues checking. No suspicious items have been found; further… pic.twitter.com/JRi4ENvTJh
— IANS (@ians_india) November 18, 2025
साकेत जिला अदालत में न्यायिक प्रक्रिया को रोककर सभी अधिवक्ता व वादी बाहर निकल आए हैं. साकेत जिला अदालत में सुरक्षा के मद्देनजर अगले दो घंटे के लिए सभी प्रकार की न्यायिक कार्रवाई को रोक दिया गया है.
बता दें कि एक हफ्ते पहले ही दिल्ली के लाल किले के पास एक आई 20 कार में अचानक हुए धमाके के बाद 12 जिंदगियां अब तक अपनी जान गंवा चुकी हैं. मामले की जांच एनआईए के पास है और इस केस में 2 गिरफ्तारियां भी हुई हैं. तार तुर्की, पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर से भी जुड़ रहे हैं. इस बीच स्कूलों और अदालतों को बम की धमकी मिलने से फिर दिल्ली पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
