27 हजार रूपए सस्ता मिल रहा है सैमसंग का यह मंहगा फोन, 7 साल तक मिलेंगे अपडेट
27 हजार रूपए सस्ता मिल रहा है सैमसंग का यह मंहगा फोन, 7 साल तक मिलेंगे अपडेट…..
Samsung Galaxy S सीरीज एक फ्लैगशिप सीरीज है. इस सीरीज के तहत Galaxy S24 को बीते साल लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने कीमतों को काफी कम कर दिया है. इसके बावजूद आज भी यह एक अच्छा ऑप्शन है. आइये इसके बारे में जानते हैं.
Samsung Galaxy S24 5G की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने ऐलान किया था कि इसको 7 साल तक मेजर Android अपडेट मिलेंगे. बीते साल लॉन्च हुए इस फोन को 2031 तक अपडेट मिलेंगे.
आपको बता दे कि यह फोन बीते साल 74,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. आज ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ये हैंडसेट 47,999 रुपये में लिस्टेड है. बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत को और कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. वही अमेजन डॉट इन पर इस फोन को 41,869 के दाम पर खरीदा जा सकता है.
इस फोन में 6.2 Inch का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का यूज किया गया है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (4 nm) चिपसेट का यूज किया है. बेस वेरिएंट में 8GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. 50 MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 MP का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया है. 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy S24 5G में 4000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 25W का चार्जर और 15W का वायरलेस चार्जर मिलता है. यह फोन चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होता है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
