तो इस ‘बदले’ के लिए तैयार हो रहा था 32 कारों का ‘आतंकी कारवां’ ! नेटवर्क जानकर हो जाएगी सिरहन….
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
तो इस ‘बदले’ के लिए तैयार हो रहा था 32 कारों का ‘आतंकी कारवां’ ! नेटवर्क जानकर हो जाएगी सिरहन….
10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट मामले में तेज गति से जांच चल रही है. एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है. खुलासा हुआ है कि आतंकियों का प्लान था कि 32 पुरानी कारों से ब्लास्ट कर “बदला” दिया जाएगा. यह भी जानकारी सामने आई है कि इस वारदात को 6 दिसंबर को अंजाम दिया जाना था. 6 दिसंबर वही तारीख है जिस दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढहा दिया गया था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी 32 कारों को तैयार कर रहे थे. आतंकियों का प्लान इन गाड़ियों में विस्फोटक भरकर या डिलेवर करके धमाका करना था.
पुरानी कारों का इस्तेमाल इसलिए किए जाने का प्लान था क्योंकि उहें कई बार खरीदा और बेचा जा चुका था. इससे पुलिस को गाड़ी के मालिक को ट्रेस करना मुश्किल हो जाता. इन गाड़ियों में से चार गाड़ियों को बरामद कर लिया गया है. इन चार गाड़ियों में से एक गाड़ी (I20) का इस्तेमाल उमर नबी ने लाल किले के करीब ब्लास्ट करने के लिए किया था. इस आतंकी हमले में 10 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं.
चार कारों में से एक मारूती ब्रेजा, अलफलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर के फरीदाबाद कैंपस में खड़ी मिली. दूसरी गाड़ी – इको स्पोर्ट बुधवार देर शाम को लावारिस हालत में फरीदाबाद में खड़ी मिली थी. तीसरी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर सोमवार शाम को बरामद की गई थी. उसमें एक राइफल और अन्य हथियार मिले थे और चौथी कार- आई20 का इस्तेमाल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका करने के लिए किया गया था. इसी कार में उमर मोहम्मद बैठा था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
