एक ही परिवार के पांच लोग कमरे में मृत मिले, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Shravasti 5 of a family dead (1)
The Hindi Post

एक ही परिवार के पांच लोग कमरे में मृत मिले, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार सुबह दंपत्ति समेत पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला. घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 5 लोगों की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया.

श्रावस्ती में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बेडरूम में पड़े मिले हैं. पत्नी और बच्चों की लाशें बेड पर थीं, जबकि पति चारपाई पर पाया गया। उसकी जुबान बाहर निकली हुई थी. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. सुबह जब पांचों सोकर नहीं उठे तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे.

दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो पांचों की लाशें पड़ी थीं. फिर दरवाजा तोड़कर परिवार वाले अंदर गए. बताया जा रहा है कि युवक पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई रहता था. वह 5 दिन पहले ही घर लौटा था.

सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है.  इकौना इलाके के लियाकत पुरवा गाँव का मामला.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी राहुल भाटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घर के अंदर की स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई हैं, जो घटनास्थल से अहम साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत गंभीर है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है. गाँव में इस दुखद घटना से शोक और दहशत का माहौल है.  पुलिस ने घर को सील कर दिया है और हर पहलू पर जांच जारी है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!