ट्रेन में सफर कर रहे युवक से पुलिस ने बरामद किए नोटों के बंडल, मिली 24 लाख 40 हजार रूपए की रकम….
वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सांकेतिक तस्वीर)
ट्रेन में सफर कर रहे युवक से पुलिस ने बरामद किए नोटों के बंडल, मिली 24 लाख 40 हजार रूपए की रकम
यूपी में जीआरपी और आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक युवक से 24 लाख 40 हजार रूपए बरामद हुए है. जब युवक इस धनराशि के स्त्रोत के बारे में जानकारी नहीं दे पाया तो इन पैसों को जब्त कर लिया गया.
पंडित दीन दयाल रेलवे स्टेशन के जीआरपी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि बिहार में चुनाव के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान एक युवक जो वाराणसी से बिहार जा रहा था, के पास से 24 लाख 40 हजार रूपए नकद मिले.
Chandauli, Uttar Pradesh: In-charge, GRP Pandit Deendayal Station Sunil Kumar Singh says, “In view of the Bihar elections, intensive checking is being conducted as per the directions of senior officials. During this drive, ₹24,40,000 in cash was recovered from a youth traveling… pic.twitter.com/sHedXed9jd
— IANS (@ians_india) November 1, 2025
अधिकारी ने कहा कि युवक अमृतसर हावड़ा ट्रेन में सफर कर रहा था. उन्होंने कहा कि जब वह (युवक) साबित नहीं कर पाया कि यह धनराशि किसकी है और न ही उसके पास कोई वैध दस्तावेज था तो इसे (पैसों) जब्त कर लिया गया.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. ऐसा अंदेशा है कि इस धन का इस्तेमाल बिहार चुनाव में हो सकता था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
