समधी के प्यार में “पागल” समधन ने पति और दो बच्चों को छोड़ा, लव स्टोरी सुन कर दंग रह गई पुलिस

aged couple

एआई इमेज (Chat GPT)

The Hindi Post

समधी के प्यार में “पागल” समधन ने पति और दो बच्चों को छोड़ा, लव स्टोरी सुन कर दंग रह गई पुलिस

 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ऐसा मामला आया जिसमें हर कोई चौंक गया. जहाँ हाथो में मेंहदी, सगाई जैसी सारी रस्में होने वाली थी. उसके पहले ही थाने जाने की जरूरत पड़ गई. दरअसल पूरा मामला उज्जैन के पास बड़नगर तहसील का है. यहाँ एक अधेड़ ने बेटी की सगाई जिस लड़के से तय की उसी की मां एकदम से गुमशुदा हो गई. आठ दिन पहले हुई घटना का पता गुरुवार को देर शाम उस समय पता चला जब लापता महिला को पुलिस ने खोज लिया. फिर पुलिस नें थाने लाकर जब पूछाताछ करी तो कहानी मे नया मोड़ सामने आया.

दरअसल पूरा मामला उज्जैन के बड़नगर का है. यहाँ पर दो परिवारों में शादी की बात चलने के दौरान होने वाले वाले समधी और समधन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों के बच्चों की शादी होती उससे पहले समधी समधन को लेकर घर से भाग गया. मामला पुलिस में पहुंचा तब घटना का पता चला.

ऊँटवासा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला 8 दिन से घर से गायब थी.  रिश्तेदार सहित अन्य जगह तलाश करने के बाद महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन कर महिला को गुरुवार को थाने ले आई. पुलिस ने महिला से घर से बिना बताए जाने का कारण पूछा तो फिर महिला नें विस्तार से पूरी बात बताई. फिर क्या था पुलिस भी हैरान हो गई.

पुलिस को पता लगा कि महिला के बड़े बेटे की शादी चिकली के रहने वाले 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी. दोनों की बात पक्की हो चुकी थी सगाई की तैयारी की जा रही थी. इस दौरान दूल्हे की माँ का प्रेम प्रसंग दुल्हन के पिता से शुरू हो गया. अपने बच्चों की सगाई की रस्म होती उससे पहले समधी के प्यार में पागल महिला अपने पति को छोड़कर समधी के साथ चली गई थी. करीब 8 दिन से दोनों घर से गायब थे. बेटे की शिकायत पर महिला को थाने लाकर जब उससे जानकारी ली तो महिला ने अपने घर से जाने से इंकार कर दिया और वो अपने होने वाले समधी के साथ उसके गाँव चिकली चली गई. बीते दो दिन से समधन अपने प्रेमी समधी के साथ ही रह रही है. गाँव में इस बात का पता चला तो चर्चा का विषय बन गया.


The Hindi Post
error: Content is protected !!