अवैध संबंध का विरोध करने पर 62 वर्षीय पत्नी ने पति को जिंदा जलाया
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
अवैध संबंध का विरोध करने पर 62 वर्षीय पत्नी ने पति को जिंदा जलाया….
यूपी के सिद्धार्थनगर में 62 साल की पत्नी ने 55 साल के पति को जिंदा जला दिया. 3 दिन के इलाज के बाद पति की मौत हो गई. दोनों की तीसरी शादी थी. पति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था. इसलिए पत्नी ने बुधवार रात पति को पहले खाट से बांध दिया. फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
पति की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े. भतीजे ने रस्सी खोली, ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक व्यक्ति 80 प्रतिशत जल चुका था. परिजन डुमरियागंज सीएचसी लेकर गए जहां से डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
गोरखपुर में 3 दिन तक इलाज चला. शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बुधवार रात डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव का है. मौत शुक्रवार देर रात गोरखपुर में हुई है.
