रेप के दोषी आसाराम की फोटो लगाकर अस्पताल में की गई आरती, मचा बवाल, देखें VIDEO….

Asaram Bapu IANS

आसाराम बापू (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

रेप के दोषी आसाराम की फोटो लगाकर अस्पताल में की गई आरती, मचा बवाल, देखें VIDEO….
 

गुजरात के सूरत सिविल अस्पताल में रविवार को आसाराम बापू के अनुयायियों ने उनकी फोटो लगाकर पूजा-अर्चना की. वे यहां मरीजों को फल बांटने के लिए आए थे, लेकिन फोटो लगाकर आरती और पूजा करने से विवाद पैदा हो गया.

अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. केतन नाइक ने बताया कि अनुमति केवल फल बांटने की दी गई थी. उन्होंने कहा, ‘फोटो लगाकर पूजा करने की अनुमति नहीं थी. यह गलत हुआ है और ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए.’

पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन आलोचना का शिकार हो गया. मामले की गंभीरता देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को हटा दिया.


गौरतलब है कि आसाराम पहले से ही दो रेप मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है. पहला गांधीनगर केस (2013) में एक महिला शिष्या से 2001 से 2006 के बीच कई बार यौन शोषण करने के मामले में दोषी पाए गए. दूसरा राजस्थान केस (2013) नाबालिग लड़की से रेप के मामले में भी आसाराम को उम्रकैद की सजा दी गई है.

गांधीनगर की अदालत ने आसाराम को आईपीसी की कई धाराओं में दोषी ठहराया था, जिनमें रेप, अप्राकृतिक अपराध, महिला की अस्मिता भंग करना, अवैध कैद और धमकी देने जैसे अपराध शामिल हैं.

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों ने कहा कि एक रेप के दोषी को इस तरह से सम्मानित करना समाज के लिए गलत संदेश देता है.

अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और सख्ती बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा के नाम पर किसी भी धार्मिक या विवादित गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!