अजब मामला ! समोसा न लाने पर गुस्साई पत्नी ने मायके वालों से पति की जमकर कराई पिटाई, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (मेटा एआई)
यूपी के पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां पर एक महिला ने अपने पति के साथ कथित तौर पर मारपीट की. आरोप है कि महिला और उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की.
दरअसल पत्नी की समोसा खाने की इच्छा थी. जब महिला का पति घर आया तो वह समोसे लाना भूल गया. इससे पत्नी नाराज हो गई और उसने पति को जमकर खरी खोटी सुना दी. इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई और विवाद बढ़ गया. महिला ने अपने घरवालों को बुला लिया.
इसके बाद मायके वाले महिला के घर पहुंचे और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई. यहां किसी कारण बात बिगड़ गई और गुस्साई पत्नी ने अपने पति को पीट दिया. इसमें उसके परिजनों ने भी कथित तौर पर साथ दिया.
पीलीभीत में पत्नी ने अपने पति से समोसा खाने की डिमांड की…लेकिन पति समोसा लाना भूल गया, जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति के साथ जमकर मारपीट की…वीडियो वायरल@pilibhitpolice@Uppolice#Pilibhit #UP #VideoViral pic.twitter.com/IOkBU2Qc7I
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) September 3, 2025
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वही समोसे के विवाद को लेकर पीड़ित युवक की मां ने पुलिस थाने में शिकायत कराई है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सर्किल ऑफिसर पूरनपुर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “युवक की मां की शिकायत के आधार पर हमने चार लोगों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. एफआईआर में हत्या के प्रयास के तहत की धारा भी शामिल है. यह पूरा मामला 30 अगस्त का है पर पीड़ित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट 31 अगस्त को हुई थी.
Hindi Post Web Desk
