डरा देगा ये वीडियो! पिटबुल ने अपने मुंह में दबाया महिला का हाथ और उन्हें गिरा के…..

Pitbull attack Jhansi (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट (Social Media)

The Hindi Post

झांसी के थाना सीपरी बाजार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. यहां एक पालतू पिटबुल ने महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटबुल अचानक महिला पर हमला कर उन्हें गिरा देता है. इसके बाद भी वह हमला करना जारी रखता है. वही महिला चीखती-चिल्लाती रह जाती है. उनकी आवाज सुनकर डॉग ओनर उन्हें बचाने के लिए तुरंत दौड़ पडते हैं. वे काफी मशक्कत करते हैं पर कुत्ते को महिला से अलग नहीं कर पाते.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटबुल ने महिला का हाथ अपने मुंह में दबाया हुआ है. इस दौरान महिला दर्द से कराह रही है. काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह महिला का हाथ कुत्ते के जबड़े से बाहर निकाला जा पाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉग ओनर और पीड़ित महिला आपस में सहेलियां हैं. यह घटना पिछले शनिवार रात की है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!